सांकरा : सांप के डसने से 13 वर्षीय बालिका की मौत
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामजुड़ा में 13 वर्षीय बालिका की सांप काटने से मौत हो गई. बालिका के पिता संजय साहू ने थाने में सुचना दी की उसकी बेटी कविता साहू को 19 अगस्त को जहरीले सांप ने डस लिया. उसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान कविता ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें