सरायपाली : अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध की गई कार्यवाही
सरायपाली : अवैध शराब निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी महासमुंद मोहित कुमार जायसवाल के आदेशानुसार 14 जनवरी को आबकारी वृत्त सरायपाली अन्तर्गत ग्राम इच्छापुर निवासी आरोपी करम चंद दास उम्र 33 वर्ष को बिना नम्बर प्लेट के सफेद स्कूटी टीव्हीएस जूपिटर125 से 50 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुवा शराब परिवहन करते हुए तोरेसिंहा से गोहेरापाली जाने वाली रोड में पकड़ा गया। जिसके विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर रिमांड पर जेल दाख़लि किया गया है तथा उक्त परिवहन मे प्रयुक्त स्कूटी टीव्हीएस जूपिटर125 को भी जब्त किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें