बसना : जातिसूचक गाली गलौज कर महिला के साथ मारपीट, पार्षद पति गिरफ्तार
बसना : वार्ड नंबर 14 आदर्श नगर बसना निवासी महिला ने जातिसूचक गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. महिला का आरोप है की कब्ज़ा हटाने के लिए बोलने पर आरोपी ने मारपीट की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड नंबर 14 आदर्श नगर बसना निवासी पद्मावती सिदार पति स्व. वेदसिंग सिदार उम्र 62 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की उसके 0.02 हेक्टेयर भूमि में इरफान गिनानी पिता खुदुश गिनानी द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है. वर्ष 2020 में तहसीलदार, एसडीएम कार्यालय में पद्मावती के पुत्र रामेश्वर सिदार द्वारा आवेदन लगाया गया था. इस सम्बन्ध में कब्जा से बेदखल का आदेश भी पद्मावती के पास है.
पद्मावती का आरोप है की कब्जा हटाने के लिए कहने पर इरफान गिनानी जाओ मेरा क्या उखाड लोगे कहकर जातिगत गाली गलौज और मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है.
पद्मावती ने 08 जनवरी को फिर से मना किया तो इरफान ने मारपीट की और जाति सूचक गाली गलौज करते हुए मेरा क्या कर लोगे बोला. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी इरफान गिनानी के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 एवं 3(2)(5) एसटी, एससी एक्ट के तहत अपराध कायम रिमांड पर भेजा गया.