पिथौरा : महुआ शराब लेकर पैदल जा रहा आरोपी गिरफ्तार
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर किशनपुर चौक के पास 17 जनवरी को मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साखाराम चक्रधारी पिता बल्लूराम चक्रधारी उम्र 35 साल निवासी किशनपुर अवैध रूप से महुआ शराब लेकर पैदल किशनपुर की ओर जा रहा था. पुलिस ने ग्राम रामपुर किशनपुर चौक के पास उसे घेराबंदी कर पकड़ा.
आरोपी अपने पास एक प्लास्टिक का बोरी रखा था. बोरी को चेक करने पर 10 लीटर की सफ़ेद रंग जरकिन मे भरा देशी हाथ भट्टी शराब 08 लीटर कीमती 1600 रूपये मिला, जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 18/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया.
अन्य सम्बंधित खबरें