तेंदुकोना : शराबी ने ऑटो चालक से की मारपीट
तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम कोदोपाली में एक शराबी ने ऑटो से सामान उतार रहे व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट की. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम कोदोपाली निवासी फुलेश्वर साहू आसपास के गांव में घुम-घुमकर मनहारी सामान बेचने का काम करता है. 16 जनवरी को वह स्वयं के ऑटो से मनीहारी सामान खरीदने के लिये महासमुंद गया था. महासमुंद से मनीहारी सामान खरीदकर रात करीबन 10:30 बजे अपने गृह ग्राम कोदोपाली पहुंचा. वह अपनी ऑटो क्रमांक CG06 ET 9662 को अपने घर के सामने दरवाजे के पास खड़ी कर मनीहारी सामान को उतार रहा था.
उसी समय ग्राम कोदोपाली निवासी लक्ष्मीनारायण साहू शराब के नशे में आया और ऑटो को रोड में खड़ा कर दिया है कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगा. मना करने पर आवेश में आकर लक्ष्मीनारायण साहू ने जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी लक्ष्मीनारायण साहू के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.