सिंघोड़ा : भारी मात्रा में सोने की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 2 करोड़ से अधिक का सामान जप्त
18 जनवरी को सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा की टीम ने कार से भारी मात्रा में सोने की तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से दो करोड़ से अधिक मूल्य का सोना जप्त किया गया है.
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से भारी मात्रा में सोने लेकर जाने वाले है. मुखबीर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रही थी. तभी ओडिशा की तरफ से एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501 तेज रफ्तार से महासमुंद की ओर आ रही थी. उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया.
पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा. पुलिस ने कार की चेम्बर को खुलवाया तो अंदर तीन पैकेट मिला. एक पैकेट में 11 नग सोने का बिस्किट, दूसरे पैकेट में 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं तीसरे पैकेट में 05 नग सोने का छोटा पट्टी मिला. पुलिस टीम 11 नग सोने का बिस्किट, 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं 05 नग सोने का छोटा पट्टी कुल वजनी 3 किलो, 126 ग्राम कीमती 2,00,06,400 रूपयें एवं एक होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501 कीमती 4,00,000 रूपयें जुमला कीमती 2,04,11,400 रूपये को जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया.
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक अमित शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं थाना सिंघोड़ा व सायबर सेल द्वारा की गई.