महासमुंद शहर के भीतर से होकर जाने वाली भारी वाहनों एवं मध्यम... - CG Sandesh

महासमुंद शहर के भीतर से होकर जाने वाली भारी वाहनों एवं मध्यम वाहनों के प्रवेश के संबंध में विशेष सूचना

शहर में अनावश्यक वाहन लेकर न निकलें

22 जनवरी को श्री राम लला भगवान के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम का लाइव दर्शन एवं कचहरी चौक हनुमान मंदिर में भंडारा कार्यक्रम होने से महासमुंद शहर के भीतर से होकर जाने वाली भारी वाहनों एवं मध्यम वाहनों का प्रवेश के संबंध में यातायात विभाग ने विशेष सूचना जारी की है.

डायवर्शन व्यवस्था -

उड़ीसा, खरियार रोड कोमाखान तरफ से आने वाले भारी वाहनो, मध्यम वाहनों एवं कार :- जिनको आरंग, रायपुर दुर्ग, बिलासपुर की ओर जाना है उन्हें बागबाहरा से तेंदुकोना-पिथौरा रोड़ जाने बाली मार्ग एन0एच0 53 से होकर जाना होगा और खल्लारी तरफ से आने वाले भारी वाहनों एवं मध्यम वाहनों को जिन्हें रायपुर आरंग की ओर जाना है वह फिंगेश्वर मोड से कनेकेरा, भलेसर, शास्त्री चौक, बड़ौडाबाजार, साराडीह होकर जाना होगा ।

रायपुर आरंग की तरफ से आने वाले भारी व मध्यम वाहनों एवं कार :- जिन्हें बागबाहरा कोमाखान खरियार रोड, उड़ीसा की ओर जाना है उन्हें घोडारी से सीधे तुमगाव, पटेवा, झलप, पिथौरा- तेंदुकोना होकर जाना होगा। मध्यम वाहनों को खल्लारी फिगेश्वर की ओर जाना है वे घोड़ारी, महासमुन्द होकर जा सकते है।

यातायात पुलिस ने शहर के निवासियों से अपील की है कि जहां तक संभव हो सके चार पहिया वाहन व दो पहिया वाहन काम न होने पर अनावश्यक लेकर ना निकले साथ ही शहर के सड़कों पर कोई भी अपनी वाहन खड़ी ना करें.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें