CG : यात्रियों से भरी बस में लगी आग
बालोद जिले से यात्री बस में आग लगने की खबर सामने आई है. नेशनल हाइवे-30 में यात्रियों से भरी अम्बे ट्रेवल्स कम्पनी की बस में भीषण आग लग गई. हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी बस नारायणपुर से रायपुर जा रही थी. तभी राजाराव पठार के पास टोल प्लाजा के ठीक सामने बस में आग लगी. बस के ब्रेक-शू चिपकने की वजह से यह आगजनी की घटना हुई है. बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें