पिथौरा : बस की चपेट में आया बाइक सवार कोटवार - CG Sandesh

पिथौरा : बस की चपेट में आया बाइक सवार कोटवार

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम राजासेवैयाखुर्द के कोटवार सड़क हादसे में घायल हो गए. बताया गया की बाइक सवार कोटवार को बस ने ठोकर मार दी. कोटवार के बेटे ने बस चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम राजासेवैयाखुर्द के कोटवार टीकम सिंह जगत 19 जनवरी को अपनी बेटी चंद्रकला जगत को कस्तूरबा गांधी हॉस्टल, लाखागढ से घर लाने के लिये अपने मोटर सायकल बजाज डिस्कवर क्रमांक CG 06 K5689 से निकले थे. टप्पा चौक गुरूवारा के पास पहुंचे थे तभी शाम करीबन 04:30 बजे सरायपाली की ओर जा रही बस क्रमांक CG 06 H 0214 के चालक ने अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया. 

हादसे में घायल टीकम सिंह जगत को ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर अग्रवाल अस्पताल रायपुर ले जाया गया, जहाँ उनका ईलाज चल रहा है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी बस चालक के खिलाफ भादवि की धारा 337, 279 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें