तेन्दुकोना : अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर दे दी जान - CG Sandesh

तेन्दुकोना : अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर दे दी जान

तेन्दुकोना में एक व्यक्ति की जहर सेवन करने से मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 -21 जनवरी की रात वार्ड नं. 12 गायत्री नगर तेन्दुकोना निवासी कमल नारायण यादव पिता स्व. कार्तिकराम यादव उम्र 52 साल ने अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें