सरायपाली : कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव से मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के झिलमिला में गाँव के एक व्यक्ति ने पुरानी बातों को लेकर कृषि उपज मण्डी समिति सरायपाली के सचिव से मारपीट की. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 09 झिलमिला निवासी सुशील कुमार साहू वर्तमान में कृषि उपज मण्डी समिति सरायपाली में सचिव के पद पर पदस्थ है. 21 जनवरी को शाम करीब 5:30 बजे सुशील घर से गांव के तालाब की ओर जा रहा था.
तभी देवार्चन प्रधान के घर के सामने जागेश्वर प्रधान उर्फ जागे ने पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगा. सुशील ने जागेश्वर प्रधान को गाली गुप्तार करने से मना किया तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुँचाया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी जागेश्वर प्रधान के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.