बागबाहरा : मारपीट से बीच-बचाव कर भाई को घर में किया बंद, आरोपियों ने बाहर निकाल कहकर पीटा
बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सालडबरी में दो भाइयों के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम सालडबरी निवासी पुनारद ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 22 जनवरी को शाम करीब 06:30 बजे वह लक्ष्मीपुर से अपने घर सालडबरी आया. उसी समय घर के सामने उसका पडोसी संतोष ठाकुर पुनारद के छोटे भाई हेमन्त ठाकुर को गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट कर रहा था, जिसे पुनारद बीच बचाव करते हुए उसके छोटे भाई को घर अन्दर ले जाकर घर में बंद कर दिया.
अन्दर बंद करने से संतोष ठाकुर, चरण ठाकुर, भगत ठाकुर अपने भाई को घर के अन्दर बंद कर दिये हो घर से बाहर निकालो कहकर वे सभी एक राय होकर अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये. दोनों भाइयों को चोटे आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी संतोष ठाकुर, चरण ठाकुर, भगत ठाकुर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.