बागबाहरा : स्कूटी सवार रिटायर्ड कर्मचारी को कार ने मारी ठोकर
बागबाहरा थाना क्षेत्र के तेन्दूलोथा गांव के पास स्कूटी सवार रिटायर्ड कर्मचारी को कार ने ठोकर मार दी. हादसे में रिटायर्ड कर्मचारी और उसके साथी को चोटे आई है. दुर्घटना के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग निकला. पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम परसुली (कोमाखान) निवासी घनश्याम साहू सिविल कोर्ट का रिटायर्ड कर्मचारी है. 22 जनवरी को वह अपने साथी बाबूलाल पटेल के साथ स्कूटी क्रमांक CG 04 ME 2430 में परसुली से बागबाहरा काम से जा रहा था.
दोपहर करीब 2 बजे तेन्दूलोथा गांव के पास पीछे से नीले रंग की कार क्रमांक CG 07 CF 8640 का चालक अपने कार को काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीछे से स्कूटी को ठोकर मार दिया. हादसे में घनश्याम और उनके साथी बाबूलाल स्कूटी से गिर गये. कार चालक अपने कार को लेकर भाग गया. हादसे में दोनों को चोटें आई है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध कायम किया है.