पटेवा : महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश, केस दर्ज - CG Sandesh

पटेवा : महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश, केस दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के एक गाँव के ब्यारा में महिला के साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. महिला ने अपनी शिकायत में बताया है की 23 जनवरी को सुबह करीब 9:30 बजे महिला के ब्यारा में आकर आरोपी ने गंदी नियत से हाथ बांह पकड़कर महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद बरेकेल खुर्द निवासी भुषण ध्रुव (39) के खिलाफ भादवि की धारा 354, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें