सांकरा : किसान के खेत से मोटर पम्प चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस... - CG Sandesh

सांकरा : किसान के खेत से मोटर पम्प चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सावित्रीपुर तुकडा तुलसीडीपा के खेत से मोटर पम्प चोरी की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है. पुलिस ने शिकायत के बाद 23 जनवरी को केस दर्ज कर लिया है.

ग्राम सावित्रीपुर तुकडा तुलसीडीपा निवासी राजकुमार मिरी पिता लेखन मिरी उम्र 63 वर्ष के खेत में 19 अक्टूबर 2020 को सौर ऊर्जा लगाया गया था. 16 अक्टूबर 2023 की रात किसी अज्ञात चोर ने उक्त सौर ऊर्जा 3 एच.पी. डी.सी. मोटर पंप को चोरी करके ले गया साथ ही मोटर में लगे पाईप व सपोर्टिंग तार को क्षतिगस्त कर दिया. 

चोरी हुए पम्प की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई जा रही है. पतासाजी के बाद भी सामान नहीं मिला तो मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई.

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें