सरायपाली : ट्रेक्टर की चपेट में आने से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत
सरायपाली में मेन रोड़ पर पैदल जा रहे व्यक्ति की ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई. मामले की सुचना के बाद पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की 20 दिसम्बर 2023 को सतपथी बारीक शुभा नर्सिंग होम के सामने बस स्टैण्ड के पास मेन रोड़ में पैदल जा रहा था. तभी विपरित दिशा से आ रही जॉन डीयर ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GY 8767 के चालक ने अपने ट्रेक्टर को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया, जिससे सतपथी बारीक घायल हो गया.
उसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां ईलाज के बाद वापस घर लाया गया था. 2 जनवरी की रात उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद आरोपी ट्रेक्टर चालक चालक जगदीश पिता परमानंद साहू साकिन नूनपानी के खिलाफ भादवि की धारा 304(ए) के तहत अपराध कायम किया है.