खल्लारी : स्कार्पियो की टक्कर के बाद रोड़ किनारे पलटी पिकअप - CG Sandesh

खल्लारी : स्कार्पियो की टक्कर के बाद रोड़ किनारे पलटी पिकअप

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम ओंकारबंद तथास्तु राईस मिल के पास NH 353 रोड पर पिकअप को स्कार्पियो ने ठोकर मार दी, जिससे पिकअप रोड़ किनारे पलट गई. हादसे में पिकअप सवार तीन लोग घायल हो गए.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, भनपुरी (रायपुर) निवासी अभिषेक यादव पिता लालजी यादव उम्र 22 वर्ष 02 वर्षो से पीकअप, कार वाहन चलाता है. 23 जनवरी को वह पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 NS 0493 में रायपुर से अस्पताली सामान लोड कर करीबन 10-11 बजे रायपुर से ओडिशा जा रहा था. 

पीकअप वाहन में अभिषेक, सुरज कुमार व नारायण वर्मा सवार थे. वाहन को अभिषेक स्वंय चला रहा था. चलाते हुए ग्राम ओंकारबंद तथास्तु राईस मिल के पास NH 353 रोड में रात्रि करीबन 2:30 बजे बागबाहरा की ओर से आती हुई स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 04 ND 9435 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दी, जिससे गाड़ी रोड़ किनारे पलट गई. पलटने से अभिषेक, सुरज कुमार तथा नारायण वर्मा के सिर में चोट लगी है. मौके पर पहुंची पुलिस व 112 की टीम द्वारा ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 04 ND 9435 के चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें