सरायपाली : क्रिकेट देख रहे युवक को मारपीट कर किया घायल - CG Sandesh

सरायपाली : क्रिकेट देख रहे युवक को मारपीट कर किया घायल

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम बरतियाभांठा में क्रिकेट देख रहे युवक को दो लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की, जिससे युवक घायल हो गया. शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम बरतियाभांठा निवासी जलंधर भोई ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 24 जनवरी को उसके गांव के क्रिकेट मैदान में बच्चे लोग क्रिकेट खेल रहे थे, जिसे जलंधर खड़े होकर मैं देख रहा था. तभी जितेंद्र भोई आया और पुरानी रंजिश को लेकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगा. 

जलंधर के मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे लकड़ी के बेट से सिर में मारकर चोट पहुंचाया. उसी समय उसका भाई डिलेश्वर भोई भी आया और अश्लील गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किया.

सरायपाली पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी जितेंद्र भोई, डिलेश्वर भोई के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें