सरायपाली : पिता के साथ गाली गलौज करने से मना करने पर दो भाइयों को पीटा
सरायपाली थाना क्षेत्र के झिलमिला में पिता के साथ गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपी ने दो भाइयों के साथ मारपीट की. मारपीट की शिकायत के बाद अपराध कायम कर लिया गया है.
झिलमिला निवासी जगदीश प्रधान ने पुलिस को बताया की 24 जनवरी को दोपहर करीबन 3 बजे मनोज प्रधान आया और जगदीश के पिता प्रसन्न प्रधान को अश्लील गाली गलौज करने लगा. गाली गलौज करने से मना करने पर जगदीश के साथ झगड़ा करके हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा.
मारपीट से जगदीश को चोट लगी है. बीच बचाव करने जगदीश का भाई मनीष प्रधान आया तो उसे भी झगड़ा विवाद कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया. घटना को जगदीश के पिता प्रसन्न प्रधान देखे सुने और बीच बचाव किये.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज प्रधान के खिलाफ भादवि की धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें