सरायपाली : जमीन बिक्री के सम्बन्ध में पिता से बात कर रहे बेटे से मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम सूखापाली में पिता को जमीन क्यों बिक्री किये कहकर बात कर रहे बेटे को दो लोग आकर विवाद करने लगे. मना करने पर डंडे से मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम सूखापाली निवासी मनहरण भार्गे ने पुलिस को बताया की उसके पिता हेतराम भार्गे द्वारा अपनी जमीन को दुर्योधन बरिहा को बिक्री करने की जानकारी मिलने पर मनहरण भार्गे अपने पिता को क्यों जमीन बिक्री कर दिया है, हम लोगों को पता नहीं है बोल रहा था. तभी सुरीतराम व विजय आये और अपने पिता को क्यों बोल रहा है कहकर विवाद झगड़ा करने लगे.
मनहरण झगड़ा विवाद करने से मना किया तो सुरीत राम रत्नाकर एवं विजय रत्नाकर अश्लील गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे डण्डा से दोनों मारपीट करने लगे, जिससे उसे चोट लगी है.
घटना के बाद मनहरण अपने भाई सौदागर के साथ थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी सुरीतराम रत्नाकर, विजय रत्नाकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.