महासमुंद : दुकान के पास गांजा पीने से मना करने पर की पिटाई - CG Sandesh

महासमुंद : दुकान के पास गांजा पीने से मना करने पर की पिटाई

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खरोरा में किराना व सायकल स्टोर्स का दुकान के संचालक के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. आरोप है की गाँव के तीन युवक दुकान के पास बैठकर गांजा सेवन कर रहे थे. उन्हें मना करने पर एक युवक ने मारपीट की.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम खरोरा निवासी मोहन चन्द्राकर पंचायत भवन के पास किराना व सायकल स्टोर्स का दुकान चलाता है. वह 15 जनवरी को सुबह करीब 9 बजे दुकान खोलने गया था. वहां पर पहले से ही गांव के तीन युवक बैठकर गांजा पी रहे थे. 

मोहन ने उन्हें दुकान के पास गांजा पीने से मना किया तो वहां पर बैठे चन्द्रशेखर उर्फ बोंगो नाम का लड़का आवेश में आकर तु मुझे मना करने वाला कौन होता है कहकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये वहां पर पड़े डंडा से मारपीट किया. जिससे मोहन को चोट लगी है. घर परिवार से सहाल लेने के पश्चात मोहन ने 24 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस ने आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ बोंगो पटेला के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें