बसना : गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया - CG Sandesh

बसना : गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सरस्वती शिशु मंदिर बसना में 75वीं गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम तिरंगे ध्वज का उत्तोलन बसना नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रितेश अग्रवाल, स्काउट गाइड का उत्तोलन रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव एवं रेड क्रॉस का उत्तोलन रामचंद्र अग्रवाल ने किया । तत्पश्चात मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर सम्माननीय गणों का किशोर भारती के अध्यक्ष भैया मोहन बिहारी विशाल, मयंक बेहेरा, ऋषिकेश प्रधान एवं रितेश पटेल ने तिलक व पुष्पहार से सम्मानित किया। भैया बहनों का देशभक्ति गीत, भाषण एवं नृत्य बहुत ही आकर्षक एवं प्रभावपूर्ण रहा । पूर्व प्राचार्य रमेश कुमार कर एवं गोवर्धन प्रधान ने पूर्व मैं अंग दान की घोषणा की थी. जिसे आज गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर अंग दान समिति के अध्यक्ष रीना अशोक अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया ।

रितेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय परिवार के आत्मीयता से मैं अभिभूत हूँ एवं आजीवन विद्यालय परिवार मैं जुड़े रहने का प्रयास करूंगा । आज हमारा भारत विकास की ओर बढ़ रहा है इन सब का श्रेय हमारे बलिदानी योद्धाओं को जाता है जिसके बलिदान से आज हम यहां स्वतंत्रता पूर्वक रह रहे हैं । रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुये सभी बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर विद्यालय को आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगी बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

सौम्य रंजन कानूनगो ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर भाषा की शुद्धता एवं शैली के लिए अन्य अँग्रेमाध्यम एवं हिन्दी माध्यम के विद्यालय भी लोहा मानते हैं । आज हम बड़े ही सौभाग्यशाली है कि हम अपना सर ऊंचा करके सीना तानकर खड़े हो सकते हैं और इन सब का श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जिनके अथक प्रयास से भारत देश एकता के सूत्र मैं बंध गया है । भैया बहनों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन में संस्कार और अनुशासन को सदैव बनाए रखना । यह विद्यालय संस्कार, अनुशासन के साथ साथ चरित्र एवं नैतिकता निर्माण पाठशाला के रूप मैं विश्व विख्यात है ।

इस कार्यक्रम में संचालन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, व्यवस्थापक सौम्यरंजन कानूनगो, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, सह सचिव रमेश कुमार कर, सदस्य आनंदराम मदनानी, रघुवीर प्रसाद श्रीवास्तव , संतराम भारद्वाज, कैलाश साहू जी, प्रसन्न अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद बसंत देवता, अशोक अग्रवाल एवं रीना अग्रवाल, प्राचार्य नंदू राम निर्मलकर, उप प्राचार्य धनुर्जय साहू, प्रधानाचार्य भरोस राम साव उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त आचार्य बंधु भगिनी, भैया बहनों एवं भृत्यों का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु दास एवं किशोर भारती के अध्यक्ष भैया मोहन बिहारी विशाल ने किया ।


अन्य सम्बंधित खबरें