पिथौरा : छेरछेरा त्यौहार के दिन चिकन लेने गए युवक के साथ मार... - CG Sandesh

पिथौरा : छेरछेरा त्यौहार के दिन चिकन लेने गए युवक के साथ मारपीट

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली में छेरछेरा त्यौहार के दिन चिकन लेने गए युवक के साथ तीन लोगों ने मारपीट की. तीनों ने बीच बचाव करने आए भाई को भी पीटा.

ग्राम सोनासिल्ली निवासी देवानंद ध्रुव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 25 जनवरी को उनके गांव में छेरछेरा त्यौहार मनाया जा रहा था. शाम करीबन 07 बजे देवानंद गांव के नेतराम चौधरी चिकन सेंटर में चिकन लेने गया था. वहीं पर गांव के टीकम सोनवानी, नागेश, तेजराम यादव तीनों देवानंद को देखकर तुम यहां क्यो आये हो कहकर अश्लील गाली गलौज करने लगे. 

देवानंद गाली गलौज करने से मना किया तो तीनों एक राय होकर तू क्या करेगा, तुझे जान से मार दूंगा कहकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे. हो हल्ला गाली गलौज को सुनकर देवानंद का छोटा भाई शशि ध्रुव छुडाने आया तो उसे भी हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट करने लगे. मारपीट करने से दोनों भाइयों को चोंट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी टीकम सोनवानी, नागेश व तेजराम यादव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें