बागबाहरा : मोहल्ले में गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहने पर युवक क... - CG Sandesh

बागबाहरा : मोहल्ले में गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहने पर युवक के साथ मारपीट

बागबाहरा के वार्ड नं. 06 लालपूर में मोहल्ले में गाड़ी धीरे चलाने के लिए कहने पर युवक के साथ मारपीट की गई. शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

वार्ड नं 06 लालपूर बागबाहरा में निवासी नंद किशोर विश्वकर्मा (गोविन्दा) ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 25 जनवरी को रात करीब 8 बजे मोहल्ले का सोहन साहू ने नंद किशोर पर प्राणघातक हमला कर लहु-लुहान कर दिया. नंद किशोर ने सोहन साहू को मोहल्ले में गाड़ी तेजी से न चलाया कर गली में बच्चे खेलते रहते हैं किसी को लग जायेगी कहा. 

इतना कहते ही सोहन साहु ने नंद किशोर को चुडा व रॉड से मारा, जिससे वह घायल हो गया. सोहन के साथ तीन और लड़के थे.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सोहन साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें