बसना : बंसुला स्कूल में हुआ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आ... - CG Sandesh

बसना : बंसुला स्कूल में हुआ आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बंसुला में आकर्षक सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि जन्मजय साव, शिशु मंदिर के प्राचार्य नंदू निर्मलकर,समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्र यादव उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के प्रतिमा पर दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात अतिथियों का स्वागत दिनेश डडसेना प्रधान पाठक एवम् प्रवीर कुमार बेहेरा प्रधान पाठक के द्वारा किया गया। 


उसके पश्चात मिडिल एवं प्राइमरी के बच्चों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें उड़िया नृत्य, पंथी नृत्य, रावत नाचा, रीमिक्स, देशभक्ति गीतों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इस कार्यक्रम में जीविका पटेल का उड़िया नृत्य, छोटे बच्चो का टूपी टुपी टप टप का नृत्य आकर्षक रहा। 


इस कार्यक्रम में बलदेव मिश्रा, गोर्वधन डडसेना, राजेश साव, सुजाता प्रधान, अनिता साहू, सीता साहू,पुष्पांजलि, का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पाठक एस जी पटेल सर जी को श्रीफल, शाल एवम् स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश भोई तथा सुशील कुमार सिन्हा सर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी,बंसुला गांव के पालक,माता गण एवम् दर्शक बहुत अधिक संख्या उपस्थित थे।


अन्य सम्बंधित खबरें