बागबाहरा : मेला देखने गए दो युवकों की पिटाई - CG Sandesh

बागबाहरा : मेला देखने गए दो युवकों की पिटाई

बाग़बाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनादादर में मेला देखने गए दो दोस्तों के साथ मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम हरनादादर निवासी राकेश रात्रे 26 जनवरी को अपने गाँव में मडई मेला देखने अपने साथी टुकेश्वर क्षत्रे के साथ गया था. बोधन सेलून दुकान के पास दोनों बात चीत कर रहे थे. इसी दरमियान रात्रि करीबन 11:30 बजे गांव के कृष्णा बघेल और शेरा देशकर आये और हमको देख कर तुम लोग अपशब्द बोल रहे हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट किये. 

कृष्णा बघेल द्वारा अपने हाथ में पहने चुडा निकालकर मारपीट किया गया, जिससे उन्हें चोट आयी है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कृष्णा बघेल, शेरा देशकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें