CRIME: बैंक डकैती करने वाले 3 गिरफ्तार, दो आरोपी फरार - CG Sandesh

CRIME: बैंक डकैती करने वाले 3 गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

दुर्ग। जिला सहकारी बैंक अंडा में डकैती डालने वाले तीन लोगों को पुलिस ने पकडऩे में सफलता पाई है। वहीं मामले के दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं । पकड़े गए तीनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। यह मामला अंडा थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी की रात बाइक में आए 5 नकाबपोश युवक डकैती की नियत से डा थाना क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। इस बीच बैंक में आरोपियों के होने की भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को बुलवाया। बैंक लूटने पहुंचे आरोपी में ग्रामीणों के शोरगुल के बाद बैंक में रखे कम्प्यूटर मॉनिटर लेकर फरार हो गए। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। मामले के 5 आरोपियों में से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं फरार दो आरोपियों की तलाश जारी ही।


सहकारी बैंक में लूट की कोशिश करने वाले गिरफ्तार तीनों आरोपी रायपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 4700 नगद, एक बाइक और लुटे गए मॉनिटर बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों का नाम साहिल राय उर्फ राहुल, अभिषेक राय, शेख अमित कुरैशी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दो अन्य आरोपी ,धर्मेंद्र और सलमान की तलाश कर रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें