तुमगांव : गर्दन पर चाक़ू टिकाकर जंगल में ले जाकर की मारपीट - CG Sandesh

तुमगांव : गर्दन पर चाक़ू टिकाकर जंगल में ले जाकर की मारपीट

तुमगांव थाना क्षेत्र से शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर गर्दन में चाक़ू टिकाकर जंगल में ले जाकर मारपीट करने की खबर सामने आई है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, तुमगांव निवासी डोमन लाल साहू अपने मामा बलराम साहू के घर में रहकर गाड़ी देखरेख (मुन्शी) का काम करता है. 25 जनवरी को डोमन लाल साहू अपनी मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 04 PA 8154 में ओम साई अंजली किसान सेवा पेट्रोल पंप तुमगांव रूपया देने जा रहा था. उसी समय आरोपी पाली खुंटे पिता राधेश्याम खुंटे एवं उनके तीन साथी एक्टीवा स्कूटी एवं एक मोटरसायकल में बैठकर आये और रास्ता रोककर शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगे. 

डोमन लाल ने रूपया देने से मना कर दिया तो पाली खुटे डोमन के मोटर सायकल को अपने पास में रखकर अपने साथी के साथ डोमन लाल को बाइक के बीच में बिठाकर गर्दन के पास चाकु जैसे नुकीली वस्तु टिकाकर जंगल की ओर ले गये. जंगल में ले जाकर अपने पास रखे लोहे के रॉड एवं डंडा से मारपीट किये. मारपीट करने के बाद आरोपी पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गये.

घटना के बाद डोमन अपने दोस्त मिथलेश साहू एवं मामा बलराम साहू को फोन कर घटना स्थल पर बुलाया तब वो लोग डोमन को साईं नमन अस्पताल लेकर गये. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी पाली खुंटे एवं उनके 03 साथीयों के खिलाफ 294-IPC, 327-IPC, 34-IPC, 341-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें