तुमगांव : रोड़ किनारे खेत में पलटी मारुती सुजुकी वाहन
तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोला एवं जोबा के बीच मारुती सुजुकी वाहन अनियंत्रित होकर खेत में पलट गयी. मारुती सवार बलौदाबाजार जिले से लड़की देखने आ रहे थे. पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
बलौदाबाजार जिले के ग्राम घिरघोल (पलारी) निवासी मदन कुमार साहू ने पुलिस को बताया की 21 जनवरी को वह अपने बड़े भाई ईश्वर साहू, रिश्तेदार शिवदयाल साहू के साथ अपने पुत्र सभीष साहू के लिए लड़की देखने के लिए ग्राम घिरघोल से ग्राम भोरिंग मारूती सुजुकी वाहन क्रं. CG 22 M 7224 में आ रहे थे. वाहन चालक मुरलीधर यदु को मदन ने बार-बार वाहन को तेजी से न चलाने के लिए कहा. लेकिन चालक मुरलीधर वाहन को तेजी से चला रहा था.
दोपहर करीब 01:30 बजे ग्राम अछोला एवं जोबा के मध्य रोड़ में मारूती सुजुकी वाहन रोड़ से उतरकर खेत में जाकर पलट गयी. हादसे में मदन और उसके भाई को चोट लगी है.
उन्हें डायल 112 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव ले जाया गया. वहां से उचित ईलाज हेतु वे लोग VY हॉस्पिटल रायपुर चले गये. ईलाज पश्चात 28 जनवरी को मदन ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.