अब एनजीडीआरएस प्रणाली से होगी जमीन की रजिस्ट्री - CG Sandesh

अब एनजीडीआरएस प्रणाली से होगी जमीन की रजिस्ट्री

राज्य शासन के निर्देशानुसार उप पंजीयक कार्यालय जगदलपुर में केंद्र सरकार के एनजीडीआरएस प्रणाली यानी नेशनल जेनरिक डाक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन प्रणाली से जमीन रजिस्ट्री की शुरुआत हो गई है। अब तक निजी एजेंसी के सॉफ्टवेयर से रजिस्ट्री हो रही थी। लेकिन उक्त प्रणाली से रजिस्ट्री की व्यवस्था बदल गई है। नए सिस्टम के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में एनजीडीआरएस प्रणाली से रजिस्ट्री करने का निर्णय लिया गया है।

जिला पंजीयक सत्या कश्यप व उप पंजीयक श्री भुपेनद्र कर्रे द्वारा बताया गया कि उप पंजीयक कार्यालय जगदलपुर में जमीन की खरीदी-बिक्री संबंधित दस्तावेज अब एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर के द्वारा पंजीकृत किए जाएंगे।

अब से पंजीयन कार्यालय जगदलपुर में वर्तमान में प्रचलित ई-पंजीयन प्रणाली के तहत दस्तावेजों का पंजीयन नहीं किया जाएगा। एनजीडीआरएस प्रणाली में दस्तावेज के पंजीयन हेतु पक्षकार को वेबसाईट
https://www.ngdrs.cg.gov.in/NGDRS_CG पर जाकर सर्वप्रथम पंजीयन करने के उपरान्त दस्तावेज का विवरण भरकर पंजीयन कार्यालय को ऑनलाईन आवेदन समिट करते हुए अपाॅइंटमेंट प्राप्त करना होगा। तथा आवेदक पक्षकार निर्धारित तिथि को दस्तावेज एवं सभी आवश्यक अभिलेखों सहित पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज का पंजीयन कर सकते हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें