कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की हत्या की निकली सुपारी...पढ़... - CG Sandesh

कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव की हत्या की निकली सुपारी...पढ़िए डिटेल

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को जान से मारने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम के माध्यम से इसकी जानकारी मिलने के बाद मामले की शिकायत दुर्ग एसपी से की गई है और एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

विधायक यादव के मीडिया प्रतिनिधि देवेश पानीग्राही ने बताया कि, इंस्टाग्राम के माध्यम से विधायक देवेंद्र यादव की हत्या के लिए सुपारी देने की जानकारी मिली है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के इंस्टाग्राम आईडी में अंकित नामक युवक ने मैसेज कर बताया कि शुभम नामक युवक आपके नाम की हत्या की सुपारी उसे देना चाहता है। जिसके बाद वह काफी डर गया और इस मामले की जानकारी उसने इंस्टाग्राम में वॉइस मैसेज के रूप में दी।


भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को इंस्टाग्राम में अंकित नामक युवक ने मैसेज कर बताया कि शुभम नामक युवक उनके हत्या की साजिश रच रहा है। शुभम ने उसे दो लाख रुपये की सुपारी देकर विधायक देवेंद्र यादव को मारने के लिए बोला था। अंकित ने इंस्टाग्राम पर इस संबंध में एक वायस मैसेज भेजा है और उसमें पूरी जानकारी दी है। वायस मैसेज में अंकित ने बताया कि वह पावर हाउस स्टेशन पर शुभम से मिला था। शुभम ने उसे 500 रुपये दिए और वहां की पुलिस को भी दारू की बोतल दी।

शुभम ने अंकित से कहा दो लाख रुपये ले ले और विधायक देवेंद्र यादव की फोटो दिखाते हुए उनकी हत्या करने की बात कही। शिकायतकर्ता देवेश पाणिग्राही ने मैसेज के स्क्रीनशाट और वायस मैसेज की रिकार्डिंग के साथ दुर्ग एसएसपी से शिकायत की है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें