छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष के बसना आगमन पर किया गया भव्य स्वागत
बसना : छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े व विश्वसनीय संगठन छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी का जगन्नाथ पुरी भ्रमण पर सपरिवार जाने के सुअवसर पर 31 जनवरी को बसना नगर में आगमन हुआ. उनके इस सुआगमन पर संघ की ब्लॉक ईकाई बसना के साथियों के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया, साथियों के आतिथ्य आग्रह को अवस्थी ने नम्रता पुर्वक स्वीकारते हुए उनके साथ भोजन किया व सभी साथियों से कुशलक्षेम ली. उन्होंने साथियों के साथ चर्चा के दौरान बसना नगर में पत्रकार भवन हेतु प्रयास करने प्रेरित किया, अन्त में उपस्थित साथियों को वर्ष 2024 का नवनीकृत प्रेस कार्ड वितरण करने पश्चात उन्होंने साथियों से विदा ली, साथियों ने उन्हें मंगलमय यात्रा हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रदान कर उन्हें विदा किया,
अन्य सम्बंधित खबरें