बागबाहरा : शौच के लिए जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट - CG Sandesh

बागबाहरा : शौच के लिए जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाठा में शौच के लिए जा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट की खबर सामने आई है. मामले की शिकायत के बाद तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

ग्राम चारभाठा निवासी प्रेमलाल धृतलहरे ने पुलिस को बताया की 29 जनवरी को रात करीब 10 बजे वह घर से खाना खाने के बाद लैट्रिंग करने नाला की ओर जाने निकला था. बीच गली में पहुंचा था. प्रेमलाल खुद बडबडा रहा था - मैं किसी को उधारी पैसा मंगता हूं तो लोग देते नहीं है. मुझे मांगने पर मैं सभी को देता हूं.

उसी समय नीलकण्ठ, प्रदीप, मनोज तीनों बाप बेटे एकजुट होकर तुम हम लोगों को देखकर गाली गलौज कर रहे हो कहकर अश्लील गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर तीनों मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट किये और जमीन में पटक दिए. मारपीट से उसे चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी नीलकण्ठ ब्रम्हदेव, प्रदीप ब्रम्हदेव, मनोज ब्रम्हदेव के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें