महासमुंद : ओवर ब्रीज के पास ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त - CG Sandesh

महासमुंद : ओवर ब्रीज के पास ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त

महासमुंद में एनएच -353 रोड़ में ओवर ब्रीज ढलान के पास ट्रक की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त हो गई. ट्रक वाला मौका पाकर भाग निकला. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं. 17 कुर्मीपारा महासमुंद निवासी चंद्रहास चंद्राकर ने पुलिस को बताया की वह 29 जनवरी को अपनी दीदी को छोड़ने अपनी अल्टो कार क्र0 CG 04 FJ 2096 में अपने पिताजी जोहन लाल चंद्राकर के साथ बस स्टेण्ड महासमुंद करीब दोपहर 03 बजे गया था. दीदी को बस बैठाकर वापस अपने घर जा रहा था.

इसी दौरान दोपहर करीब 03:15 बजे NH353 रोड़ में ओव्हर ब्रीज ढलान के पास रायपुर तरफ से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 MJ 6377 के चालक ने अपनी ट्रक को काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर कार को ठोकर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार लोगों को किसी भी प्रकार की चोटें नहीं आई है. ट्रक वाला समय मौका पाकर भाग गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें