बसना : बँसुला स्कूल में आयोजित किया गया अंगना में शिक्षा कार्यक्रम
शासकीय प्राथमिक शाला बंसुला में अंगना में शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में दिनेश डार्सेना प्रधान पाठक मिडिल स्कूल बँसुला,प्रवीऱ कुमार बेहरा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बँसुला उपस्थित थे! सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! इस अवसर पर डडसेना सर ने माताओ के भूमिका पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया, इसके पश्चात माता के द्वारा कई प्रकार के गतिविधि किए गए तथा खेल भी आयोजित किए गए! कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी सीता साहू के द्वारा किया गया,अंत में आभार प्रदर्शन अनिता साहू के द्वारा किया गया! इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पांजलि बगरती मैडम, समिति के अध्यक्ष चमेली सागर, अमर मोती सागर का विशेष योगदान रहा!कार्यक्रम में बहुत अधिक संख्या में माताएं उपस्थित थी!
