तेन्दूकोना : कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
तेन्दूकोना से बागबाहरा , मुख्य मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया, उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. पुलिस जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद केस दर्ज कर लिया गया है.
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया की आनंद राम साहू पिता मंगलूराम साहू उम्र 42 वर्ष निवासी तेन्दूकोना 20 जनवरी को अपनी स्प्लेंडर मोटर सायकल क्रमांक CG06 P 7314 से बागबाहरा से तेन्दूकोना की ओर जा रहा था.
तभी सामने से आ रही सफेद रंग की कार क्रमांक CG06 GS 5303 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से चलाते हुए आकर आनंद राम साहू को सामने से टक्कर मार दिया, घायल अवस्था में उसे CHC बागबाहरा ले जाते समय उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304(A) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें