मचा हड़कंप : भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी - CG Sandesh

मचा हड़कंप : भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी

जगदलपुर / भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे को कथित तौर पर नक्सलियों ने लेटर के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी है। यह पहली बार नहीं है जब योगेंद्र पांडे को जान से मारने की धमकी दी गई हो इससे पूर्व भी योगेंद्र पांडे को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके चलते ही वर्ष 2003 से 2018 के बीच योगेंद्र पांडे को सुरक्षा भी मुहैया करवाई गई थी लेकिन 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा नेता की सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

 


हाल के मामले में डाक से मिले पत्र में योगेंद्र पांडे को भारतीय जनता पार्टी छोड़ने को कहा गया है। पार्टी नहीं छोड़ने की स्थिति में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। बता दें कि योगेंद्र पांडे वर्तमान में रमैया वार्ड से पार्षद और दरभा मंडल के भाजपा प्रभारी भी हैं फिलहाल धमकी भरे पत्र को लेकर उन्होंने आईजी और एसपी को इसकी सूचना दी है और पुलिस से सुरक्षा देने की मांग की गई। जगदलपुर डीएसपी अपूर्वा सिंह ने बताया मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें