सरायपाली : पत्रकारों ने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों के ख... - CG Sandesh

सरायपाली : पत्रकारों ने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज करायी FIR

सरायपाली थाना क्षेत्र के धान उपार्जन केन्द्र रिसेकेला के कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों के साथ मारपीट करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

एक अख़बार के संवाददाता मो. इरफान शेख ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की नवाग धान उपार्जन केन्द्र में अधिक तौल होने सम्बन्धी सूचना मिलने पर 1 जनवरी को दोपहर करीब 1 बजे मो. इरफान शेख अपने साथी नारायण सान, अंकित भोई के साथ रिपोर्टिंग के लिये गये थे. वहां से रिपोर्टिंग करने के बाद धान उपार्जन केन्द्र रिसेकेला पहुंचे. वहां का प्रभारी देवकुमार पटेल मौके पर मौजुद नहीं था. नारायण सान ने देवकुमार को फोन से संपर्क किया तो उन्होंने सरायपाली में होना बताया. 

उनसे बात करने के तुरन्त बाद मो. इरफान शेख और उनके साथी वहां पर रखे धान की बोरियों को चेक कर रहे थे तो वहां मौके पर मौजुद टिकेन्द्र पटेल एवं उसके 2-3 साथियो ने वाद-विवाद करते हुए तुम लोग कौन होते हो बोरी चेक करने वाले कहने लगे. तब इरफान ने कहा हम लोग पत्रकार हैं, रिपोर्टिंग करने आये हैं.

इसी बात पर इरफान और टिकेन्द्र पटेल में विवाद हो गया. टिकेन्द्र पटेल और उसके 2-3 साथियों ने इरफान के साथ अश्लील गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ, पैर व डंडे से मारपीट की.
इरफ़ान ने 2 फरवरी को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने शिकायत के बाद भादवि की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें