सरायपाली : बाइक सवार माँ-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, माँ की ... - CG Sandesh

सरायपाली : बाइक सवार माँ-बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, माँ की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोथलडीह के पास एनएच 53 रोड़ पर बाइक सवार माँ बेटे को ट्रक ने ठोकर मार दी. हादसे में महिला ट्रक के पहिए के नीचे दब गयी, जिससे उसकी मौत हो गई.

ग्राम जामदलखा निवासी परसुराम सिदार ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 1 फरवरी को उसका भतीजा मुकेश सिदार अपने मोटर सायकल HF डिलक्स से अपनी मां रामवती सिदार को लेकर सुबह मोखापुटका गया था. 

रात को वापस मोखापुटका से जामदलखा आ रहे थे. तभी NH 53 रोड़ भोथलडीह बाजार के पास पीछे से आ रही अज्ञात ट्रक के चालक ने ठोकर मार दी. हादसे में मोटर सायकल के पीछे बैठी रामवती सिदार रोड़ पर गिर गयी. रामवती ट्रक के पहिए के निचे दब गयी, जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 – ए के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें