बसना : स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार

बसना पुलिस ने स्ट्रीट लाईट के नीचे जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 फरवरी को ग्राम गौरटेक में हाई स्कूल के पीछे बिजली खम्भा में लगे स्ट्रीट लाईट के नीचे चार लोग रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे. मुखबिर की सुचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा.

आरोपी किशोर साहू पिता नरसिंग साहू उम्र 60 साल निवासी छुईपाली, श्याम कुमार स्वर्णकार पिता चन्द्रसेन उम्र 47 साल निवासी सिंघनपुर, सुरेन्द्र नर्मदा पिता प्रेमसुंदर नर्मदा उम्र 45 साल निवासी छुईपाली तथा खमेन्द्र प्रधान पिता दरू प्रधान उम्र 39 साल निवासी गौरटेक के संयुक्त कब्जे फड एवं पास से नगदी रकम 5160 रूपये, एक सेट 52 पत्ती तास एवं नग सफेद प्लास्टिक बोरी जुमला किमती 5160 रूपये जप्त किया गया.

मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई.


अन्य सम्बंधित खबरें