जानें कैसे मिली कामयाबी : जवानों की हत्या करने वाले दो नक्सल... - CG Sandesh

जानें कैसे मिली कामयाबी : जवानों की हत्या करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार..दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम

कांकेर। टेकलगुड़ा में पिछले दिनों पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में जहाँ पुलिस के तीन जवान शहीद हुए थे तो वही नक्सलियों को भी बड़ा नुकसान पहुंचा था। इस पूरी घटना के बाद पूरे बस्तर में सुरक्षा बलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। ऑपरेशन के दौरान कांकेर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। पुलिस ने दो खूंखार नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई हैं। दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित हैं। इस बारें में जिले के एसपी दिव्यांग पटेल ने बड़ा खुलासा किया हैं।



उन्होंने बताया हैं कि सर्चिंग के दौरान पुलिस ने दोनों इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद किये गए हैं। उनसे 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद हुआ हैं। एसपी ने बताया कि दोनों माओवादियों को जिला मुख्यलाय के पास मुजालगोंदी गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दोनों नक्सली पूर्व में नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या के मामले में भी संलिप्त थे। पुलिस फिलहाल दोनों से कड़ाई से पूछताछ कर रही हैं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें