सरायपाली : महिला के घर घुसकर करने लगा छेड़छाड़, ससुर के आने पर भागा आरोपी
सरायपाली थाना क्षेत्र के एक गाँव से महिला के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई है। महिला ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 3 फरवरी को आरोपी ने महिला के घर आकर बुरी नियत से हाथ बांह को पकड़कर छेड़खानी करने लगा।
इसी दौरान जब महिला के ससुर आ गए तो आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने ग्राम पलसाभाड़ी निवासी अमित सागर के खिलाफ भादवि की धारा 456, 354 के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें