खल्लारी : 21 वर्षीय युवक की जहर सेवन करने से मौत - CG Sandesh

खल्लारी : 21 वर्षीय युवक की जहर सेवन करने से मौत

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा निवासी 21 वर्षीय युवक की जहर सेवन करने से मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 दिसम्बर को तमोरा निवासी खिलेश साहु पिता गंगाराम उम्र 21 साल ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें