सरायपाली : कार की ठोकर से बाइक सवार की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : कार की ठोकर से बाइक सवार की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदपाली मोंड चौक के पास NH-53 रोड पर कार की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी मौत हो गई. पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. जांच के बाद 6 फरवरी को केस दर्ज कर लिया गया है.

मर्ग जांच में पाया गया की 3 नवम्बर को रोहित साहू अपने गांव लाती से सरायपाली की ओर अपने बाइक क्रमांक CG 06 D 6508 से जा रहा था. विपरित दिशा कि ओर से आ रही Renult kiger कार क्रमांक KA 04 MZ 4640 के चालक शैलेन्द्र शेखर भारती पिता शिवजी भारती उम्र 38 वर्ष निवासी न्यु टाऊन शापूरजी जिला 24 परगना कलकत्ता (पं.बंगाल) ने अपने कार को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया.

हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी शैलेन्द्र शेखर भारती के खिलाफ भादवि की धारा 304(ए) के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें