खल्लारी : मीटिंग के दौरान की गाली गलौज, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटिया में मीटिंग के दौरान गाली गलौज करने तथा झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
मिटिंग में कोमल साहू, देवनाथ साहू, छगनलाल साहू, अंजनी साहू द्वारा हम लोग समझौता नहीं करेंगे, जो करना है कर लो कहकर द्वारिका प्रसाद एवं मिटिंग में उपस्थित लोगों को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिये. अंजनी ने हमारे विरूद्ध रिपोर्ट करोगे तो किसी भी मामले में फंसा कर जेल भिजवा दूंगी कहकर धमकी दी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कोमल साहू , देवनाथ साहू , छगन लाल साहू , अंजनी साहू के खिलाफ 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.अन्य सम्बंधित खबरें