खल्लारी : मजदूरी के लिए जा रही 20-25 महिलाओं से भरी ट्रेक्टर पलटी
खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम पोटिया के पास मजदूरी के लिए जा रही 20-25 महिलाओं से भरी ट्रेक्टर पलट गई. हादसे में कई महिलाएं घायल हो गयीं. घायलों को डायल 112 और 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
ग्राम पोटिया निवासी गोवर्धन सिन्हा ने पुलिस को बताया की उसकी पत्नि बिमला बाई सिन्हा 1 फरवरी को मजदूरी हेतु गांव के छगन लाल साहू के महिन्द्रा ट्रेक्टर बिना नंबर में अन्य 20-22 महिला मजदूरो के साथ बैठकर मजदूरी हेतु खुबीराम द्वारा लिये रेगहा खेत पांडे प्लाट में जा रही थी.
दोपहर करीबन 12 बजे ग्राम पोटिया नहर रास्ता लोहा पुलिया के पास उक्त ट्रेक्टर के चालक खुबीराम साहू द्वारा ट्रेक्टर को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्रेक्टर का ट्राली पलट गया, जिससे बिमला सिन्हा सहित कई महिलाओं को चोटे आई है. घायलों को डायल 112 व 108 एम्बुलेंस के माध्यम से ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी खुबीराम साहू के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.