तुमगांव : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल - CG Sandesh

तुमगांव : सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली के बाजार चौक के पास सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया. घायल बाइक सवार के दामाद ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है.

ग्राम बरेकेल कला निवासी राकेश टंडन पिता नेहरू टंडन उम्र 35 वर्ष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है की 3 फरवरी को उसके ससुर महेश ऊर्फ महावीर निवासी तेन्दुवाही अपने मोटरसायकल क्रं. CG 04 MF 8102 से अपने बेटे अशवंत के साथ ग्राम अछोली से अपने घर ग्राम तेन्दुवाही वापस आ रहे थे. 

करीबन 02:30 बजे बाजार चौक ग्राम अछोली के पास वाहन आईचर क्रमांक सीजी 04 पीएच 1371 के चालक ने अपने वाहन को तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाकर महेश के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी आईचर वाहन चालक के खिलाफ 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें