बसना : संकुल स्तरीय एसएमसी एवं एसएमडीसी का प्रशिक्षण संपन्न - CG Sandesh

बसना : संकुल स्तरीय एसएमसी एवं एसएमडीसी का प्रशिक्षण संपन्न

बसना : जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा महासमुंद के निर्देशानुसार एवं संकुल नोडल प्राचार्य शरद कुमार प्रधान,संकुल समन्वयक वारिश कुमार के मार्गदर्शन में संकुल स्तरीय शाला प्रबंधन समिति एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण शासकीय हाईस्कूल बड़ेटेमरी सभागार में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्जन के साथ किया गया। प्रशिक्षण में शासकीय हाई स्कूल बड़ेटेमरी प्राचार्य शरद कुमार प्रधान,संकुल समन्वयक वारिश कुमार ने एसएमसी एवं एसएमडीसी की भूमिका एवं वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में उनकी उपादेयता पर अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुये नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा में गुणवत्ता लाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बालक पालक एवं शिक्षकों के बीच आपसी सामंजस्य बनाने पर जोर दिया गया ताकि शाला को विकास के पथ पर आगे ले जा सकें। 

मास्टर ट्रेनर कुमुदनी पटेल एवं गफ्फार खान ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण संबंधी पीडीएफ द्वारा एसएमसी एवं एसएमडीसी के पुनर्गठन, क्रियान्वयन एवं सफल संचालन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। संकुल के प्रत्येक शाला से एक-एक शिक्षक एवं एसएमसी के सदस्य एवं हाईस्कूल के एक-एक व्याख्याता एवं एसएमडीसी के सदस्य जिसमें असीम आशीष पाईंक,तेजराम साय,भोलाप्रसाद सामल,नीलम कुमार,शोभा नायक,रीता पति,कंचन कुमर्रा,शब्बीर अहमद खान,तोपसिंह सिदार,पिरिथलाल पटेल,हनीफ खान,ललित भार,गुलाबराय पटेल आदि प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण को सफल बनाने में संकुल के समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें