सरायपाली : पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता के साथ की मारपीट
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदपाली में पैसे नहीं देने पर बेटे ने पिता के साथ मारपीट की. जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है.
ग्राम छिंदपाली निवासी कामपाल विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया की 8 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे उसका लड़का गोविंद विश्वकर्मा पैसा मांगा तो कामपाल पैसा नहीं है बोला. इतने में उसका लड़का गोविंद विश्वकर्मा अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं चप्पल से मारपीट किया, जिससे कामपाल चोट लगी है.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी गोविंद विश्वकर्मा के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें