महासमुंद : बैंक के पास शिक्षिका के बैग से 50 हजार की चोरी, स... - CG Sandesh

महासमुंद : बैंक के पास शिक्षिका के बैग से 50 हजार की चोरी, सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद

महासमुंद स्थित भारतीय स्टेट बैंक से पैसे निकालकर बैग में रखकर जा रही शिक्षिका के बैग से 50 हजार रुपये नगद चोरी हो गई. सीसीटीवी में पूरी वारदात कैद हो गई है. पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम भटगांव (पटेवा) निवासी कचरा दीवान ने पुलिस को बताया की वह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव में सहायक शिक्षिका के पद पर पदस्थ है. 6 फरवरी को दोपहर करीब 11:45 बजे वह अपने पति के साथ मोटर सायकल में स्टेट बैंक रायपुर रोड महासमुन्द गयी थी.

शिक्षिका बैंक से 1लाख 50हजार रूपये निकाली और बैग में रख ली. बैग को दाहिने कंधे में लटकाकर बैंक से बाहर निकलने गली जैसे ही शिक्षिका बैंक के शटर के पास आयी उसी समय एक अंजान लडका उम्र करीब 11-12 साल का शिक्षिका के सामने अचानक आकर झुक गया. शिक्षिका जैसे ही बैंक का दरवाजा पार की तब उसे एहसास हुआ की उसके बैग को कोई छू रहा है. तब शिक्षिका अपने कंधे से बैग को निकालकर देखी. तो पता चला की उसके निकाले गये 1,50,000 रूपये में से 500 रूपये नोट के दो बंडल थे. एक बंडल 50हजार रूपये नहीं था.

सीसीटीव्ही में कैद हुई घटना

शिक्षिका बैंक के मैनेजर से मिली, बैंक मैनेजर को पुरी घटना से अवगत कराई. तब बैंक मैनेजर ने सीसीटीव्ही फुटेज को निकालकर शिक्षिका को भी दिखाया. सीसीटीव्ही फुटेज में शिक्षिका के पीछे दो महिला थी, जिनकी उम्र करीब 40-50 साल होगी, जो बैग से पैसे निकालते दिख रही थी. सीसीटीव्ही फुटेज में अज्ञात संदेही महिला बैंक से पैसा आहरण करते समय शिक्षिका के आस पास घुमते हुये बैंक के अंदर देखी थी.
पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ 379-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें